सांसद राहुल गांधी को राज्योत्सव में शामिल होने भूपेश बघेल ने दिया न्यौता….

रायपुर : सांसद राहुल गांधी को राज्योत्सव 2020 में शामिल होने के लिए भूपेश बघेल ने न्यौता दिया है। न्यौता देने के लिए मुख्यमंत्री खुद 1 दिन के दौरे पर दिल्ली गए हुए हैं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद राहुल गांधी से सौजन्य मुलाकात की।

2 नवंबर तक राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ में आने की संभावना है।इस दौरान केंद्रीय कृषि बिल के विरुद्ध राज्य के बनाए जाने वाले कानून की जानकारी भी राहुल गांधी को दी गई।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उन्हें जानकारी दी कि कोविड-19 के कारण राज्योत्सव का कार्यक्रम संक्षिप्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

राज्योत्सव के अंतर्गत ‘राज्य अलंकरण समारोह‘ के आयोजन के साथ ही ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘ के तहत राज्य के 19 लाख किसानोें को तीसरी किश्त की राशि प्रदाय की जाएगी।

मुख्यमंत्री कल सुबह दिल्ली से मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे और चुनाव का प्रचार करेंगे।