राशन लेने बाज़ार गए सहायक आरक्षक की दिनदहाड़े हत्या… हमलावरों ने कुल्हाड़ी से किए कई वार… मौक़े पर हुई मौत

बीजापुर। दिनदहाड़े एक सहायक आरक्षक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। कातिल मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार घटना कुटरू थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार की है। मृत सहायक आरक्षक का नाम सुरेश कुमरे है। बताया जा रहा है कि वह राशन सामान लेने बाजार गया हुआ था। इस बीच हमलावर आए और सरेआम कुल्हाड़ी से कई वार किए। इसके बाद मौके से फरार हो गए। वहीं हमले में सहायक आरक्षक बुरी तरह जख्मी हो गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने घटना में माओवादी वारदात की आशंका जताई है। घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कोई नक्सली पर्चा नहीं मिला है।