Surguja: समन्वयक संघ से प्रांतीय प्रवक्ता बनाये गए सुशील मिश्रा

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..संकुल समन्वयक सुशील मिश्रा को छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक संघ का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद मिश्रा ने इस पद पर नियुक्ति जारी करते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा है।

Random Image

संघ का प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने से उत्साहित सुशील मिश्रा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है। उसका वो पूरी ईमानदारी के साथ पालन करेंगे। उनकी नियुक्ति से संकुल शैक्षिक समन्वयकों में काफी हर्ष व्याप्त है।