Surguja: भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो से प्रभावित मुस्लिम समाज के लोगो ने थामा भाजपा का दामन

सीतापुर/अनिल उपाध्याय. जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो नगर पंचायत क्षेत्र के केसला पारा वार्ड क्र-7 पहुँचे। जहाँ उन्हें सुनने उमड़ी लोगो की भीड़ ने उनका जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर रामकुमार टोप्पो ने कहा कि वो क्षेत्र की जनता के कहने पर चुनाव लड़ने आये है। वर्तमान सरकार में जो अराजकता देखने को मिली है। उससे विधानसभा क्षेत्र सीतापुर भी अछूता नही है। यहाँ के साधन, संसाधन पर स्थानीय लोगो को डरा धमकाकर बाहरी लोगों ने कब्जा कर लिया। यहाँ की जीवनदायिनी नदी से रेत की तस्करी कर लोगो ने अपना खजाना भरा। यहाँ की जनता जब इसका विरोध की तो उन्हें डराया धमकाया गया। इसके अलावा क्षेत्र की बहन, बेटियां भी सुरक्षित नही है। यहाँ की बहन, बेटियों की इज्जत से खेला जाता रहा उनकी हत्या तक हो गई। पर आज तक उन्हें न्याय नही मिल पाया वो न्याय के लिए भटकते रह गए। इस बुरे दौर से गुजरने वाली कई बहनों ने चिट्ठी लिखकर मुझे यहाँ बुलाया। इंतहा तो तब हो गई जब एक बहन ने खून से चिट्ठी लिखकर मुझे बुलाया। तब मैं अपने को रोक नही पाया और जब यहाँ आया तो देखा कि यहाँ के स्थानीय लोग किस कदर घुट घुट कर जीने को मजबूर है। तभी से मैंने ठाना कि अब इस क्षेत्र के लिए यहाँ की जनता के लिए अब लड़ाई लड़नी है। मैंने देश की रक्षा के लिए दुश्मनों से लड़ा अब क्षेत्र की जनता के स्वाभिमान की लड़ाई लड़ूंगा। यही विचार करते हुए मैंने सेना की नौकरी से त्यागपत्र देकर आज आप सभी के बीच आया हूँ। जिस तरह से क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। उसे देख अब लगने लगा है कि क्षेत्र एक नया इतिहास रचने को तैयार है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो से प्रभावित होकर केशलापारा वार्ड क्र-7 से मुस्लिम समाज के 70 लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले मुस्लिम समाज के सभी लोगो को गमछा पहनाकर पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो ने भाजपा प्रवेश कराया। इस अवसर पर काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वार्ड के लोग मौजूद थे।