सरगुजा : बास्केटबाल संघ परिवार ने केक काटकर मनाया मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस…

अम्बिकापुर। सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ परिवार की ओर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस पर छायाचित्र पर पुष्पहार चढाया गया और केक काटकर नेशनल खेल दिवस मनाया गया।

Random Image

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ परिवार की ओर से उनके छायाचित्र पर पुष्प चढ़ाकर एवं केक काटकर मनाया गया।

PicsArt 08 29 08.13.22

इस कार्यक्रम में महापौर डॉ अजय तिर्की, उपस्थित थे। साथ ही सभी खेल संघों के पदाधिकारी एवं सरगुजा बास्केटबॉल संघ के खिलाड़ी उपस्थित थे।