कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया

अम्बिकापुर

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह देखा गया।  इधऱ कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन को लेकर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अम्बिकापुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय कोठी घर में एकत्र हुए। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो नें मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का जन्म दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सभापति शफी अहमद, उपाध्यक्ष आलोक दुबे, महामंत्री जेपी श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मधु दीक्षित, सरिता पाण्डेय, अतुल तिवारी, विनित जायसवाल, मो. इस्लाम, बैजनाथ ठाकुर, वेद प्रकाश शर्मा वेदी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मोनु सिन्हा, सतीश बारी, कृष्णा गुप्ता, विनय गुप्ता, संध्या रवानी, शेख नसीमा सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।