मणीपुर स्थित एसएलआरएम केन्द्र का लोकार्पण

  • निगम का अठारहवां अपषिष्ठ प्रबंधन केन्द्र प्रारम्भ  
अम्बिकापुर
नगर पालिक निगम अम्बिकापुर अन्तर्गत आने वाले मणीपुर स्थित ठोस एवं तरल अपषिष्ठ प्रबंधन केन्द्र का आज विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री टी.एस. सिंह देव, महापौर डाॅ. अजय तिर्की, सभापति श्री शफी अहमद, निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री जन्मेजय मिश्रा सहित अन्य वार्ड पार्षद तथा कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन, निगम आयुक्त डाॅ. एल.के. सिंगरौल की उपस्थिति में लोकार्पण किया गया। मणीपुर स्थित इस केन्द्र में वार्ड क्रमांक 39, 45 एवं 46 से कचरा संग्रहित किया जायेगा। यह निगम का अठारहवां अपषिष्ठ प्रबंधन केन्द्र होगा। निगम क्षेत्र में संचालित 18 ठोस एवं तरल अपषिष्ठ केन्द्रों के माध्यम से सभी 48 वार्ड के कचरों का नियमित संग्रहण किया जायेगा।
श्री टी.एस. सिंह देव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अम्बिकापुर निगम क्षेत्र में ठोस एवं तरल अपषिष्ठ प्रबंधन केन्द्र का संचालन लगभग एक वर्ष से सफलतापूर्वक किया जा रहा है। नगर को साफ-सुथरा रखने का यह कारगर तरीका है। उन्होंने बताया कि अपषिष्ठ प्रबंधन केन्द्र की शुरूआत में लोगों के मन में कुछ आशंकाय विद्यमान थीं, किन्तु लम्बे अनुभव के पष्चात् अब नागरिकों ने भी स्वच्छता के लिए इस प्रबंधन को प्रभावी मान लिया है। उन्होंने बताया कि अपषिष्ठ प्रबंधन का यह माॅडल दूसरे शहरों में भी अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा में इस अपषिष्ठ प्रबंधन केन्द्र को छत्तीसगढ़ के दूसरे शहरों में भी लागू करने का प्रस्ताव रखेंगे।
कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन ने अपने संबोधन में कहा कि यह नगर का अठारहवां ठोस एवं तरल अपषिष्ठ प्रबंधन केन्द्र है। निगम क्षेत्र में स्थित इन 18 प्रबंधन केन्द्रों के माध्यम से नगर को साफ-सुथरा रखते हुए कचरे का यथोचित निपटान किया जा रहा है। इस कार्य में निगम के जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों का सार्थक योगदान शामिल हैै। उन्होंने कहा कि पहली बार जब बौरीपारा में अपषिष्ठ प्रबंधन केन्द्र की शुरूआत की गई थी तो लोगों के मन में अनेक आषंकाएं थी, किन्तु निगम के नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड पार्षद श्री जन्मेजय मिश्रा द्वारा पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस प्रबंधन में सहयोग किया गया तथा लोगों को समझाईष दी गई। निगम के अन्य क्षेत्रों में भी जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्षन एवं सहयोग तथा स्वच्छ अम्बिकापुर मिषन सहकारी समिति की महिलाओं द्वारा नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन किया जा रहा है।
कलेक्टर ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि नियमित कार्य अनुभव के आधार पर अपनी दक्षता एवं क्षमता को लगातार बढ़ाएं, ताकि कम समय में अधिक से अधिक कार्य सम्पादित हो सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य को व्यावसायिक दृष्टिकोण के साथ सम्पादित करना होगा। कलेक्टर ने लोगों से नियमित रूप से कचरा देने के साथ ही साथ यूजर चार्ज देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पृथक किये गये संसाधनों को सही समय पर विक्रय कर लाभ अर्जित किया जा सकता है। कलेक्टर ने बताया कि अम्बिकापुर में किये जा रहे अपषिष्ठ प्रबंधन कार्य की सूचना प्रधानमंत्री कार्यालय को भी प्राप्त हो चुकी है तथा प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र में भी इस अपषिष्ठ प्रबंधन के शुरूआत की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न वार्डो के पार्षद, स्वच्छ अम्बिकापुर मिषन सहकारी समिति के सदस्य तथा नगर पालिक निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।