केन्द्रीय विद्यालय जशपुर के तीन छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

ताईक्वांडो, बैडमिंटन और शतरंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन

जशपुरनगर (तरुण प्रकाश शर्मा) केन्द्रीय विद्यालय जशपुर के छात्र-छात्राओं ने संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संभाग स्तर पर एक गोल्ड मेडल, दो रजत मेडल और एक कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। जिनमें से तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ।

केन्द्रीय विद्यालय जशपुर के प्राचार्य एन.के. सिन्हा ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय के रांची संभाग में आयोजित संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र अमन कुजूर ने ताईक्वांडों में गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। बैंडमिंटन युगल में हर्षवर्धन सुमन और हर्षवर्धन जाटवर ने सिल्वर मेडल जीता। जिसमें से हर्षवर्धन सुमन का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। शतरंज में कुमारी नीतू अरूण एक्का ने सिल्वर मेडल जीता, उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ। उन्हांेने बताया कि अभिषेक कुजूर को ताईक्वांडों में कांस्य पदक मिला।