स्काउट्स स्थापना दिवस पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन

अम्बिकापुर

स्काउट स्थापना दिवस भारत स्काउट्स एवं गाईड्स जिला संघ सरगुजा द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला संघ, स्थानीय संघ एवं विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स गाईड्स रोवर्स एवं रेंजर्स द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जानकारी देते हुये जिला संगठन आयुक्त स्काउट्स त्रिभुवन शर्मा ने बताया कि 7 नवम्बर 1907 को लॉर्ड बेडेन पावेल द्वारा स्काउट्स संस्था की स्थापना की तब से लगातार कार्य करते हुये स्काउट्स संस्था आज विश्व स्तर में लगभग 216 देशों में संचालित है।

इसी तारतम्य में जिला संघ सरगुजा द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम बनाकर विभिन्न कार्यक्रम किये गये। जिले के रोवर्स, रेंजर्स एवं स्काउट् गाईडर द्वारा इस अवसर पर राष्ट्र मुख्यालय से प्राप्त स्थापना दिवस के स्टीकर को नगर के सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी व नागरिकों को लगाकर सेवा कार्य हेतु धन एकत्रित किया गया, जिसमें सर्व प्रथम जिला संघ स्काउट्स के संरक्षक एंव कलेक्टर भीम सिंह को स्थापना दिवस का स्टीकर लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक आरएस नायक को स्थापना दिवस का स्टीकर लगाया गया। इसी क्रम में जिला संघ अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा मंत्री अनुराग ङ्क्षसहदेव, जिला संघ मुख्य आयुक्त स्काउट्स अम्बिकेश केशरी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त स्काउट्स योगेश शुक्ला, सहायक  संचालक एवं जिला आयुक्त गाइड्स श्रीमती आशारानी टोप्पो, जिला समन्वयक आशीष दुबे, जिला संवाददाता अरूण सिंह, राज्य परिषद सदस्य तजिन्दर सिंह बग्गा एवं विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्टीकर लगाकर शुभकामनाएं दी गई। इसी तारतम्य में विकासखण्ड उदयपुर में स्वच्छता कार्यक्रम विकासखण्ड सचिव ओपी गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया। कार्यक्रम में सीनियर रोवर मेंट, सचिन यादव, रोवर भोले राजवाड़े, विवेक सोनी, बालसाय, नीतेश कुमार, पंकज पैकरा विशेष रूप से शामिल हुये।