महिला सफ़ाईकर्मी की मौत पर मचा बवाल…वाहन में शव रखकर किया प्रदर्शन.. बस की टक्कर से दो महिला हुए थे घायल

कोरबा। सड़क दुर्घटना में महिला सफाई कर्मी मौत के बाद बवाल मच गया है। सफाई कर्मी निगम के संकेत भवन के बाद वाहन में लाश रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दरअसल, शुक्रवार को दर्री मुख्य मार्ग पर बस की ठोकर से दो महिला सफाई कर्मी घायल हो गए थे। जिसमे से एक कि इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दर्री मुख्य मार्ग पर दो महिला सफाई कर्मियों को एक बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

जिसके बाद 10 लाख रुपये मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर सभी सफाई कर्मियों ने निगम के सांकेतिक भवन के पास वाहन में लाश रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिनको देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई है।