नव पदस्थ कमिष्नर रीता शांडिल्य ने संभाला कार्यभार 

अम्बिकापुर सरगुजा संभाग की नव पदस्थ कमिष्नर रीता शांडिल्य ने आज 13 जून 2017 को कार्यभार ग्रहण किया। भारतीय प्रषासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री शांडिल्य सरगुजा संभाग की आठवीं कमिष्नर हैं और सरगुजा संभाग की पहली महिला कमिष्नर हैं। सुश्री शांडिल्य बेमेतरा जिले के कलेक्टर के पद से स्थानांतरित होकर यहां आई हैं। इसके पहले वे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सचिव भी रह चुकी हैं।

गौरतलब है की छतीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश भर के आई ए एस अधिकारियों के तबादले किये गए थे. और इसी क्रम में सरगुजा कमिश्नर टी सी महावर का भी स्थानांतर हुआ और अम्बिकापुर कमिश्नर के पद पर सुश्री रीता शांडिल्य को पदस्थ किया गया. जिसके बाद आज सरगुजा कमिश्नर के पद पर नई कमिश्नर रीता सान्डिल्य ने पद भार ग्रहण कर लिया.