दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में द सोशल प्राइड अवार्ड से सम्मानित हुई रीता

दिल्ली में 14 साल से काम कर रही प्रतीक संस्था जो रीता सक्सेना, अमित कुमार एवम सजीव द्वारा संचालित है, यह संस्था नांगलोई बच्चों का स्कूल चलाती है, व दिव्यांगों के हित में विभिन्न कार्य करती है, संस्था के द्वारा दिव्यांग बच्चे उनके माता पिता के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वे माता पिता जो अपने दिव्यांग बच्चों को ले कर परेशान रहते हैं, विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझते हैं, उनके लिए चाइल्ड पेरेंट्स रैंप शो का आयोजन किया गया, एवम देश भर के विकलांगों का सम्मान किया.. जो दिव्यांगों के हित मे कार्य कर रहे हैं ऐसे 10 लोगों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में अर्पिता बंसल, जयंत दास एवम राजेश गुप्ता थे,  इस कार्यक्रम मे अम्बिकापुर की रीता अग्रवाल को सम्मानित किया गया है.. और प्रदेश में उन्हें दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है.. दरअसल निःस्वार्थ सेवा कलावती पुनर्वास की संचालिका रीता जो दिव्यांगों के हित के लिए निरन्तर प्रयासरत है, एवम निःशुल्क आवासीय परिसर चलाती है.. यह आवासीय परिसर उनके लिए है जो घर से उपेक्षित है ऐसे लोगो के लिए इस संस्था का संचालन करने के लिए यह सम्मान दिया गया।

रीता अग्रवाल को द शोशल प्राइड अवार्ड एवम कैप्टन नवीन गुलिया, स्वेता शर्मा, स्वर्णा राज,कोरियोग्राफर टाइगर, दिनेश गुप्ता इन सभी दिव्यांगों को सम्मान दिया। एवम कविता कुमार,उमेश कोशला, विनय सिंह,आनंद कृष्ण मिश्रा जो दिव्यांग नही होते हुए अपना जीवन इन दिव्यांग बच्चों के लिए समर्पित किये है उनको भी शोशल प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया।