चरनी पूजा व प्रार्थना की शुरुआत के साथ कैसे मनाया जाएगा क्रिसमस महापर्व…. पढिए

महागिरजा घर में क्रिसमस की तैयारी पूर्ण

अम्बिकापुर

मसीही समाज प्रभू यीशू का जन्म उत्सव मनाने की तैयारी को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप से देने में जुटे हुये है। तो वहीं नगर के महागिरजाघर में प्रार्थना सभा सहित अन्य कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। मसीही समाज के लोगों ने घरों में साज.सज्जा सहित नये परिधान की खरीददारी शुरू कर दी है। दुनिया भर में हर वर्ष के आखरी महिने की 25 तारिख को यीशू मसीह के जन्म दिवस के तौर पर उत्साह के साथ महापर्व के रूप में मनाया जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन को बड़े दिन के रूप में भी जाना जाता हैं। ऐसा माना जाता है कि प्रभु यीशू ने ही सृष्टि का सृजन किया गया था और ये भगवान के सबसे चहेते पुत्र थे जिन्हें सृष्टि की रचना और लोगों को प्रेम का संदेश देने के लिऐ दुनियां में भेजा गया था। पिछले सैकड़ो वर्षो से आज के दिन को प्रभु यीशू के जन्म दिवस के तौर पर क्रिसमस के त्यौहार के रूप में बनाया जाता हैं।

गौरतलब हैं कि क्रिसमस के एक दिन पहले 24 तारिख की रात 10 बजे से गिरजा घरों में बड़ी प्रर्थना सभा का आयोजन किया जाता है जिसके बाद मान्यता अनुसार रात 12 बजे प्रभु यीशू का जन्म होता है। जिसके बाद समाज के लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और उपहारों का आदान प्रदान भी किया जाता हैं। इसके बाद पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं और 25 तारीख को पूरे दिन घरों में उत्सव का माहौल बना रहता है। घरों में तरह.तरह की मिठाइयां ए केकए और पकवान बनाये जाते है। महागिरजा घर के पल्ली पुरोहित फादर ने बताया कि 24 दिसम्बर की रात 10 बजे से चरनी की आशीष के साथ महापर्व की शुरूवात होगी। इसके बाद भजन व बाईबिल का पाठ किया जायेगा। विशप के प्रवचन के पश्चात परम प्रसाद का वितरण होगा। रात 12 बजे मिस्सा पूजा के साथ बालक यीशू का जन्म पर खुशियां बाटी जायेंगी। कार्यक्रम के बाद पूरी रात विशेष आराधना की जायेंगी। 25 दिसम्बर की सुबह 7 बजे से फिर आराधना का आयोजन किया जायेंगा।

बाजारों में रौनक
बाजार में क्रिसमस ट्रीए घंटियां तथा स्टार सजकर आ गये है। तथा दुकानों के बाहर आकर्षक रूप बल्ब लगाकर टांगा गया है। शाम ढलते ही सैकड़ों सितारे जगमगा उठते है। इसके अलावा नये कपड़ों का रेडीमेड कपड़ों का बाजार भी खरीरदारों के इंतजार में सज गया है। बेकरियों में केक तथा पेस्ट्री एवं रंगीन मोमबत्ती का भारी आर्डर आ रहे है। इस बार क्रिसमस का दिन रविवार को दिन की तरह सुबह से ही चर्च में प्रार्थनाएं और महासभाएं होगी।

क्रिसमस शुभ संदेश रैली
क्रिसमस के पूर्व मसीही समाज द्वारा शुभ संदेश रैली आयोजन  24 दिसम्बर को किया गया है। समिति के अध्यक्ष डॉ के एस टोप्पो ने बताया कि रैली आज 24 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे नगर के नवापारा चर्च मैदान से प्रारंभ होकर विशप मार्गए आकाशवाणी चौक , गांधी चौक, घड़ी चौक, संगम चौक ,महामया चौक, गुरूनानक चौक ,गुदरी चौक, चर्च रोड,  जोड़ा पीपल,  नगर निगम कार्यालय से होकर फिर आकाशवाणी चौक होकर विशप हाउस होते हुये नवापारा चर्च ग्राउंड में समाप्त होगी। समिति के उपाध्यक्ष अरविंद कच्छपए सचिव फाए प्रणय टोप्पो ने समाज के लोगों से रैली में शामिल होने की बात कही है।

बच्चों को सेंटाक्लाज देंगे आकर्षक गिफ्ट
christmas-clipart-and-backgrounds-sg0ncf-clipartसेंटाक्लाज गिफ्ट के साथ आशीषें देने के लिये लोग बाजार से अपनी खरीददारी पूरी कर चुके हैं। आकर्षक परिधान में सेंटाक्लाज अपनी उपस्थिति देंगे। बच्चों को क्रिसमस पर्व पर चॉकलेटए आकर्षक उपहार प्रदान करने के लिये अब सेंटाक्लाज के वस्त्र बाजार में आ गये हैं। आकर्षक लाल रंग में सजे सेंटाक्लाज को सफेद मंूछों के साथ प्रस्तुत किया गया है। अपनी मुस्कराहट से बच्चों से बड़ों तक के लिये सेंटाक्लाज के वस्त्र 550 रूपये से 2000 रूपये तक के हैं। बच्चों के लिये सेंटाक्लाज के छोटे मास्क है और बड़ो के लिये चेहरे के अनुपात में मास्क मिल रहा है। सेंटाक्लाज के कुछ इलेक्ट्रानिक खिलौने भी बाजार में हैं। सेटाक्लाज सीढ़ी भी चढ़ेगा और बच्चों के लिये गाना भी गायगा। सेंटाक्लाज का दूसरा खिलौना सीटियां भी बजा रहा है। सेंटाक्लाज के खिलौने भी बच्चों को पंसद आ रहे हैं। हंसते.मुस्कुराते सेंटक्लाज की आकृति 90 से 300 रूपये तक है।

केक के साथ मनायेंगेे क्रिसमस
क्रिसमस पर्व मनाने के लिये शौकीनों ने कई तरह के नये केक का आर्डर पहले से दिया है। बेकरी दुकानदारों के पास क्रिसमस के लिये वनीलाए पाईनएप्पलए चॉकलेट आदि के फ्लेवर में पहले से केक तैयार हैए इसके साथ.साथ ड्राईफ्रूट्स के केक अधिक पंसद किये जा रहे हैं। क्रिसमस की तैयारी करने वालों ने ड्राईफू्रट्स और अंडे के केक अपनी पंसद के अनुसार निर्धारित किया है। एक सप्ताह पहले से लोगों ने अपनी पंसद के अनुसार आर्डर कर दिया है। कुछ परिवार के लोगों ने केक की मात्रा 10 से 15 किलोग्राम तक किया है।

नोटबंदी का असर बाजार में धीमी खरीददारी
नोटबंदी का असर बाजार में आसानी से देखा जा रहा है। फिर भी लोग त्यौहार मनाने अपनी जरूरतों के हिसाब से खरीददारी कर रहे हैं। क्रिसमस के आकर्षक झालरए मरियम की प्रतिमा बाजार में आ चुकी है। लोग आवश्यकता अनुसार खरीद भी रहे हैं। दुकानदार राहुल ने बताया कि नकदी के अभाव में लोग खरीददारी कम से कम कर रहे हैं। जरूरत के ही सामानों की खरीददारी की जा रही है।