Chhattisgarh News: सरकार गौरव दिवस मना रही, विपक्ष कुशासन दिवस… BJP नेताओं ने इस तरह गिनाई कांग्रेस सरकार के 4 साल की उपलब्धियां

Raipur News: छत्तीसगढ़ में गौरव दिवस को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा हैं। भारतीय जनता पार्टी इस विशेष दिन को कुशासन दिवस के रूप में मना रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया इस दिन को लेकर आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इन 4 सालों को अन्याय, अत्याचार, अपराधीकरण और भ्र्ष्टाचार का नाम दिया। उन्होंने कहा कि, 4 साल आदिवासियों, युवाओ, किसानों और महिलाओं पर अत्याचार के रहे। अब सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है।

सरकार पर तंज कसने से पूर्व मंत्री राजेश मूणत भी पीछे नहीं रहे। 4 साल में सरकार की नाकामी को गिनाया। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि, इस 4 साल में विकास की बात तो दूर, सोच भी नहीं सकते। हजारों करोड़ रूपया चेहरा चमकाने के लिए विज्ञापन में खर्च किया गया हैं। प्रदेश में रेत माफिया, सैंड माफिया और लैंड माफिया चल रहा है।

मूणत ने कहा, प्रदेश में एक ही काम हुआ है लूट, खसोट और भ्रष्टाचार का, किसानों के साथ धोखा सरकार ने किया है। एमएसपी का रेट 2 साल में केंद्र सरकार ने बढ़ाया है। मेड़ के नाम पर लगभग 3% रकबा किसानों का कम हुआ है। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। समूह की महिलाओं का ऋण माफ नहीं हुआ। सड़को के गड्ढे भरने के लिए सरकार को 5000 का लोन लेना पड़ा।