Chhattisgarh News: कैफे के बाहर चली गोली… एक लड़की घायल.. मोबाईल और इयरफोन छीनकर भागे बदमाश..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्राइम दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। शहर में गोली चलना अब आम बात हो गई है। गुरुवार को शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में गोली चलाने का मामला सामने आया है। FITB कैफे के बाहर अज्ञात युवकों ने गोली चलाई। जिसमें एक युवती घायल हो गई है। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

रायपुर की महावीर नगर निवासी रितिका इसरानी और उसकी सहेली डिनर करने के लिए अपनी स्कूटी में जा रहे थे। रात लगभग 9:30 बजे वीडब्ल्यू कैनियन से FITB कैफे जाने वाले सुनसान रास्ते पर दो युवकों को देखकर युवतियां रुक गई। दोनों युवक लड़कियों के पास जाकर मोबाइल छीनने लगे। जिससे दोनों लड़कियां घबरा गई और भागने लगी। इसी दौरान एक युवक ने अपने पास रखे हथियार से फायर कर दिया और दोनों युवतियों का मोबाइल और ईयर फोन छीन कर फरार हो गए। फायरिंग से रितिका के हाथ में चोट आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवतियों को हॉस्पिटल भेजा गया। पुलिस दोनों युवकों की तलाश कर रही है।