CG Breaking: कांग्रेसी नेताओं पर CRPF ने किया लाठीचार्ज, ED दफ्तर के बाहर दें रहे थे धरना, देखिए VIDEO

रायपुर- राजधानी के पचपेड़ी नाका स्थित ईडी के दफ्तर के बाहर कांग्रेसी धरना दे रहे थे। इसी बीच CRPF ने काँग्रेस कार्यकर्ताओ पर लाठीचार्ज कर दिया। अक्रोशित कार्यकर्ताओ के साथ झूमाझटकी भी हुई। कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में ED छापेमारी से सियासत गरमा गयी हैं। यूथ काँग्रेस और एनएसयूआई ईडी दफ्तर का घेराव करने निकले थे। ईडी दफ्तर के बाहर बड़ी सँख्या में पुलिस बल तैनात हैं। CRPF के जवानों को भी तैनात किया गया था। जहां लाठीचार्ज हुआ हैं।

बता दें कि, आज कांग्रेस के आधा दर्जन नेताओ के यहां ईडी का छापा पड़ा हैं। रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन होने वाला है, और इसके ठीक पहले कई नेताओं के यहां ईडी पहुँची हैं। ईडी की रडार में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल के रायपुर स्थित घर में ईडी का छापा पड़ा हैं। सुबह 5 बजे से ईडी की कार्यवाही चल रही हैं। दुर्ग में कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव जो कि विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई हैं। उनके यहां भी ईडी पहुँची हैं।

दोनों ही पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी जारी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल औऱ तमाम कांग्रेस की ओर से सीधे मोदी पर निशाना साध रहे हैं। वही, बीजेपी ईडी की जिम्मेदार राज्य सरकार को ठहरा रही हैं।

देखिए वीडियो –