शादी मंडपो पर पुलिस की दबिश… अनुमति से ज्यादा मिले शामिल.. कटा जुर्माना, फ़िर भूल पर होगी FIR

रायगढ। लॉकडाउन में भूपदेवपुर पुलिस फूलफॉर्म में है। नो मास्क, सोशल डिस्टेंसिग पर ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब विवाह मंडपों पर एक्शन शुरू हो गया है। बुधवार को जबलपुर, सिंघनपुर, देवरी और दर्री जैसे गांवों में पुलिस ने दबिश दी।

img 20210422 wa00187621217866255963630

निरीक्षण के दौरान तय अनुमति से अधिक लोगों के एकत्रित होने का मामला सामने आया। इसके अलावा कोविड नियमों को भी दरकिनार कर बेख़ौफ़ संक्रमण को न्यौता दिया जा रहा था। यह स्थिति अमूमन हरेक मंडपों पर थी।

img 20210422 wa00177303068806166898701

मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध समझाईस देते हुए जुर्माने की कार्रवाई को अंजाम दिया है। स्थिति अगर ऐसे ही बनी रही तो आने वाले दिनों में कोविड नियमों के तोड़ने वालों के खिलाफ सीधा एफआईआर करने की चेतावनी दी गयी है।

img 20210422 wa00154897614920086586068

img 20210422 wa00145131025911388020433