PM MODI से कहूंगा अम्बिकापुर उदाहरण है – पीडी ग्रोवर

अंबिकापुर (सुशील कुमार)

नगर निगम के कचरा प्रबंधन की वास्तविकता जानने प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रोजेक्ट एडवाइजरी कमेटी भारत सरकार के सदस्य प्रोफेसर पीडी ग्रोवर शहर पहुंचे। उन्होंने एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर कचरा प्रबंधन के तरीकों, कचरा कलेक्शन व इस काम में लगे स्टाफ की जानकारी ली। इस दौरान श्री ग्रोवर ने अम्बिकापुर को देश के लिए उदाहरण बताया उन्होंने कहा की पी एम् को कहूंगा की अम्बिकापुर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एक उदाहरण है ।
अंबिकापुर के कचरा प्रबंधन कार्य को देखने प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रोजेक्ट एडवाइजरी कमेटी भारत सरकार के सदस्य 81 वर्षीय प्रोफेसर पीडी ग्रोवर दो दिवसीय प्रवास पर शहर पहुंचे। उन्होंने कचरा प्रबंधन के लिए बनाए गए एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर की प्रभारी ने बताया की इस काम को शुरू करने में किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पडा शुरुआत में लोग इस काम में सहयोग नहीं करते थे पर अब सब कुछ बेहतर है।

गौरतलब है कि अंबिकापुर नगर निगम के कचरा प्रबंधन को मॉडल मानकर पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। देश के प्रमुख 500 शहरों में इसे अनोखा मॉडल माना गया है। इस कार्य को स्वच्छ भारत मिशन से भी सराहना मिली है और दो बार निगम को स्कॉच अवार्ड भी मिल चुका है। ये मॉडल देश भर में इतना मशहूर हो चुका है कि इसकी चर्चा पीएमओ तक ऐसे ही नहीं पहुंच चुकी है। इसके पीछे वजह है अम्बिकापुर जिला प्रशासन नगर निगम और 48 वार्डो में स्व सहायता समूह में काम करने वाली 431 महिलाओं की मेहनत का नतीजा है जिसके परिणाम स्वरुप शहर में 17 ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन केंद्र और 1 मुख्य सेंटर बनाकर महज डेढ़ साल में इस लोगो ने यह करिश्मा कर दिखाया है।

इस दौरान श्री ग्रोवर ने सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या, रिक्शा की संख्या व सेंटर कब-कब व कितने स्थापित किए गए, इसकी पूरी जानकारी ली। कर्मचारियों के प्रशिक्षण के संबंध में भी जाना। उन्होंने जानकारी ली कि प्रतिदिन कितना कचरा कलेक्शन होता है अभी तक कितना कचरा बिक चुका है।  कचरा कलेक्शन के बदले घरों से वसूले गए यूजर्स चार्ज की रकम के बारे में भी जाना। जानकारी देते हुए बताया की किस तरह से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से इनका समूह लाभ कमा रहा है और कैसे इस अनोखे कार्य को किया जा रहा है। इन सब जानकारियों के बाद श्री ग्रोवर ने कहा की अम्बिकापुर में किया जा रहा यह काम उदाहरण है और मै पीएम् को कहूंगा की अम्बिकापुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एक एग्जाम्पल है ।

बहरहाल सॉलिड वेस्टमैनेजमेंट के द्वारा किये जा रहे इस प्रयास से को दो दो पुरुष्कार मिलने के बाद अब केंद्र से आये विशेषज्ञ ने भी सराहा है, और इसकी तारीफ़ पीएम मोदी से करने की भी बात कही है लिहाजा अंबिकापुर का यह एसएलआरएम् केंद्र देश के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है।