स्वच्छ शहर में गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी… दुर्घटनाएं भी हो रही, राजनीति भी हो रही… भुगत रही जनता

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले की खस्ता हाल सड़क बीते कई सालों से राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। सड़क बनाने की बात पर पक्ष-विपक्ष लगातार आरोप प्रत्यारोप करते नजर आते है, और जल्द सड़क बनाने के वादे भी करते है। मगर यह वादे सिर्फ वादे ही रह जाते है। ऐसे में गड्ढो व धूल भरी सड़को पर चलने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।

दरअसल अम्बिकापुर से रामानुजगंज जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति जर्जर होने से लोगो के साथ स्थानीय लोग भी परेशान है। वही सड़क की जर्जर हालत व लोगों की परेशानी को देखते हुए बौरीपारा के पार्षद दीपक मिश्रा व समर्थको के द्वारा अम्बिकापुर से रामानुजगंज जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन कर विरोध किया। वही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद कांग्रेस पार्षद को सड़क बनाने प्रदर्शन करना पड़ा और कांग्रेस पार्षद द्वारा इसे विभाग की लापरवाही बताई गई।

पार्षद द्वारा प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी मौके पर पहुच कर लोगो की समस्या सुनी और जल्द सड़क मरम्मत की बात कही मौके पर पहुचे राष्ट्रीय राजमार्ग के एसडीओ ने बताया कि बरसात के समय सड़क का कार्य नही हो पाता है। अम्बिकापुर से रामानुजगंज जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामानुजगंज से शंकर घाट तक सड़क बनाने टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसका कार्य बरसात के बाद सुरु किया जाएगा।

शासन के अधिकारियों द्वारा मिले आश्वासन के बाद कांग्रेस पार्षद ने अपना विरोध समाप्त किया। वही अब आने वाले समय मे देखने वाली बात होगी की अधिकारी द्वारा किये वादे पूरे हुते है या ये भी राजनेताओं की तरह इनके वादे भी सिर्फ वादों तक ही सीमित रह जाते है।