रोशन पैकरा ने जीता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक

अम्बिकापुर

4 वीं राष्ट्रिय सब् जूनियर व सीनियर सिलम्बम प्रतियोगिता पटना में सिलम्बम का सीनियर खिलाड़ी  रोशन पैकरा ने कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सरगुजा जिले का नाम रोशन किया। रोशन पैकरा शास. उ. मा. वि. कुन्दीकला अध्ययनरत छात्र है इस होनहार खिलाड़ी का प्रशिक्षक व सिलम्बम खेल के जानकार कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस खेल को सरगुजा जिला में 2012 में शास. उ. मा. वि. कुन्दीकला के बीच प्रारंभ किया था तब रोशन पैकरा अपना पहला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीत दिलाने वाला खिलाड़ी रहा। उसके बाद कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रोशन पैकरा पदक जीत चुके हैं। 2014 राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पदक पाने अम्बिकापुर शिक्षा विभाग के एक मात्र खिलाड़ी थे। राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पदक पाने पर 2015 में शिक्षा मंत्री केदार कश्यप से रायपुर में सम्मानित किया जा चुका है। आज भी रोशन पैकरा के मेहनत और लगन से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के साथ अपने गांव के लड़के /लड़कियों को इस खेल में प्रशिक्षण दे रहा है। रोशन ने अपने मेहनत से स्कुल शाला परिवार को गोर्वान्वित किया वहीं अपने गांव का नाम भी रोशन कर रहा है। रोशन पैकरा एक निम्न आर्थिक वाला परिवार में पला बढ़ा है कई बड़े प्रतियोगिताओं में आर्थिक तंगी रोडे बने। उसके बावजूद अपने मेहनत से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना पहचान बना रखा साथ ही साथ कुन्दीकला गांव में कई और सिलम्बम के खिलाड़ी तैयार कर रखा है।

4 वीं राष्ट्रीय सिलम्बम प्रतियोगिता पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 18 सितम्बर से 21 सितम्बर तक आयोजित 4 वीं राष्ट्रीय सिलंबम सबजूनियर जूनियर एवम् सीनियर प्रतियोगिता में 20 राज्यो के 500 बालक बालिका भाग ले रहे है जिनमे मेज़बान बिहार,सहित छत्तीसगढ़,जम्मूकश्मीर, हरियाणा,पंजाब,दिल्ली,गोवा,कर्णाटक, झारखण्ड, आंध्रप्रदेश, वेस्ट-बंगाल,ओडिशा,तामिलनाडु,महाराष्ट्र,उत्तरप्रदेश,तेलंगाना,आदि सम्मिलित है रोशन पैकरा को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर  “बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रशिक्षक राजेश प्रताप सिंह, प्राचार्या शा. उ. मा. वि. कुन्दीकला, विनोद भारद्वाज, हरि राजवाडे, महेंद्र साय, ईश्वर, अनिल, अमरनाथ एवं अन्य शाला स्टाफ ने शुभकामनाये दी है

विज्ञापन-

unnamed-1