राजेंद्र तिवारी के जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यालय में हुई आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

बलरामपुर..(राजपुर/पुरन देवांगन)..राजपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी को बलरामपुर जिले के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर पूरे जिले में हर्ष व्याप्त है. देर रात जैसे ही जिलाध्यक्ष की घोषणा हुई. राजपुर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकताओं ने आतिशबाजी कर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व बधाई देने का तांता लग गया.

बलरामपुर जिले के नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी को नियुक्त होने बाद कांग्रेस कार्यकताओं ने राजपुर में उनके निवास पहुचकर जम कर आतिशबाजी कर राजेंद्र तिवारी को पुष्प गुच्छ देकर मिठाई खिलाकर बधाई दी. राजपुर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है.

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे जो दायित्व दी है. उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ पार्टी  हित मे कार्य करूंगा.

इस दौरान कांग्रेस जिला प्रवक्ता सुनील सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश सोनी, अशोक सोनी,जनपद सदस्य नीरज तिवारी, कांग्रेस व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, प्रमोद ठाकुर सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.