निश्चल सिंह रिंकू बनाए गए सरगुजा भाजयुमो के अध्यक्ष … लंबे इंतजार के बाद हुई नियुक्ति

  • निश्चल सिंह बने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष
  • जयंत मिंज को सौंपा गया प्रदेश मंत्री का पद
  • मां महामाया व वरिष्ठ नेताओं के घर जाकर लिया आशीर्वाद 

अम्बिकापुर 

लंबे इंतजार और अन्य सभी मोर्चा प्रकोष्ठो की घोषणा के बाद आखिरकार जनता युवा मोर्चा की घोषणा कर दी गई। मोर्चा प्रदेश नेतृत्व ने सरगुजा जिले के युवा नेता निश्चल सिंह रिंकु को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उधर रिंकू सिंह के जिला अध्यक्ष बनते ही मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने का तांता लग गया।

जिला अध्यक्ष बनने के बाद आज निश्चल सिंह रिंकू ने युवा कार्यकर्ताओं के साथ महामाया मंदिर जाकर दर्शन किया।  इसके पश्चात भाजपा प्रदेष मंत्री अनुराग सिंह देव, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेष सोनी एवं पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह मेजर के घर जाकर आशीर्वाद लिया व नवीन दायित्व के लिए सबका आभार व्यक्त किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओे ने बडी संख्या में भाजपा कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भरपुर जोश व उत्साह से आतिशबाजी , फुलमाला व भाजयुमो एवं भारत माता की जय के नारों के साथ भव्य और आत्मिय स्वागत किया। जिला मंत्री कार्यालय विनोद हर्ष बताया कि भाजयुमो प्रदेषाध्यक्ष विजय शर्मा द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य में संतोष दास, विश्वविजय सिंह तोमर , विशेष आमंत्रित सदस्य में विकास पाण्डेय एवं मुकेश तिवारी को शा0 योजना स्वाध्यायी मंडल में स्थान दिया गया है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष के स्वागत मे संतोष दास, शैलेष सिंह, रिंकु वर्मा, संजीत सिंह, पियुष त्रिपाठी, मनोज कंसारी, उन्मेष तिवारी, मनोज सोनी, श्याम गुप्ता, जितेन्द्र सोनी, अभय साहु, राजेन्द्र सिंह राजपुत, सचीन वर्मा, रवि सिंह, संजय सोनी, राजु पाण्डेय, दिपांकर गुप्ता, मनीष वर्मा, अनुप टोप्पो, दिपक सिंह तोमर, गौतम विष्वकर्मा, संतोष मिश्रा, समीर श्रीवास्तव, अभिषेक प्रताप सिंह, संतोष बहादुर सिंह, अनुज सिंह, सौरभ चखियार, गोलु यादव, दिव्यांषु केषरी, सिद्धार्थ सर्राफ, पियुष वैद्य, सुमित ठाकुर, मधुकर शुक्ला, अभिमन्यु, विकास सोनी, अनुराग अम्बष्ठ, आषीष तिवारी, अनिरूद्ध मिश्रा, शुभम जायसवाल, मुकेष उपाध्याय, प्रकाष सोनी, गोल्डी सिंह छाबडा, दिक्षांत सिंह, गजेन्द्र लकड़ा, यषपाल सिंह, अर्जुन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[highlight color=”red”]पढिए .. भरभरा के गिर रहा है इस कालोनी का छत [/highlight]

https://fatafatnews.com/maintenance-shabby-irrigation-colony-for-35-years-may-be-not-big-event/