Breaking : नगर निगम की ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा… दो मासूम बच्चे सहित 5 लोग थे सवार..

अम्बिकापुर। पुलिस लाइन के समीप, कंट्रोल रूम के सामने नगर निगम की ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को जोरदार ठोकर मार दी। घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। जिसमें एक महिला व पुरूष शामिल है। वहीं 2 बच्चे, और एक महिला घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार घटना 4 बजे की है। झिरमिटी, उदयपुर निवासी दो महिला, दो बच्चे व एक पुरुष बाइक पर सवार होकर ककना, बरियों जा रहे थे। इसी दौरान अम्बिकापुर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने हादसे का शिकार हो गए।

इस घटना ने बाइक चालक और एक महिला के पैर में गंभीर चोटें आई है। वहीं दो बच्चे और एक महिला घायल हुए हैं। सभी घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है।