100 से अधिक माओवादियों ने CAF कैंप पर किया हमला… एक जवान शहीद… दो घंटे तक चली मुठभेड़ में जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

नारायणपुर। शहीदी सप्ताह के एक दिन पहले माओवादियों ने करियामेटा सीएएफ कैंप पर हमला कर दिया। इस दौरान काफ़ी देर तक जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चली। जिसमें सीएएफ का एक जवान शहीद हो गया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 08 बजे 100 से अधिक माओवादियों ने करियामेटा के सीएएफ कैम्प पर हमला बोला। फ़िर जवानों और माओवादियों के बीच लगभग दो घंटे तक मुठभेड़ चली। इस दौरान गोली लगने से एक जवान शहीद हो गया।

दो घंटे तक चली मुठभेड़ में जवानों ने माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसके बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। माओवादियों के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।