Breaking : कांग्रेस नेता के बेटे की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप… पुलिस, फोरेंसिक टीम मौक़े पर

अम्बिकापुर। शहर के एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी है। घटना के बाद इलाक़े में हड़कंप का माहौल है। मौके पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार घटना नगर के बाबूपारा की है। जहां के निवासी अर्जुन नरेंद्र प्रताप सिंह (30) को देर रात गोली लगी। जिससे बाद परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फ़िलहाल मौके पर एएसपी ओम चंदेल सहित कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम पहुंची हुई है और घटनास्थल की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पीएम के लिए अस्पताल में रखा गया है। पीएम के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। ग़ौरतलब है मृतक के पिता वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं।