मनरेगा मजदूरों का बल्ले बल्ले: सरकार ने छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में बढ़ाई मजदूरों की मजदूरी, जानिए कितना बढ़ा हैं.?

Good News For Mnrega Workers: केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरों को दिया तोहफा।छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मनरेगा मजदूरों के के लिए एक अच्छी खबर हैं। दरअसल, केंद्र को मोदी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् मजदूरों के मजदूरी दर में बढ़ोतरी की घोषणा की हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् मजदूरी दरों में बदलाव के संबंध में एक अधिसूचना जारी की हैं।

WhatsApp Image 2023 03 27 at 12.09.43 PM 780x470 1

मजदूरी दरों में बदलाव के संबंध में जारी अधिसूचना मनरेगा अधिनियम 2005 की धारा 6(1) के तहत् की गई हैं। इसके तहत् मनरेगा मजदूरों की नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा।

IMG 20230328 WA0016

1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में इतनी होगी मजदूरी दर –

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में दैनिक मजदूरी में 17 रूपए की वृद्धि की गई हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में दोनों राज्यों में मजदूरों की दैनिक मजदूरी दर 204 रुपये थी। इसको बढ़ाकर 221 रुपये कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के अलावा कर्नाटक, गोवा, मेघालय और मणिपुर ऐसे राज्य हैं। जिन्होंने सबसे कम प्रतिशत वृद्धि दर्ज की हैं।

IMG 20230328 WA0017

इन राज्यों में भी बढ़ी मनरेगा मजदूरों की वेतन –

केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में सबसे ज्यादा दैनिक मजदूरी दर में वृद्धि करने वाला राज्य राजस्थान हैं। जिन्होंने 26 रुपए की वृद्धि कर प्रतिदिन मजदूरी 255 रूपए किया हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 231 रुपये था। बिहार और झारखंड में 18 रूपए की वृद्धि की गई हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में दोनों राज्यों में मजदूरों की वेतन 210 रुपये था। जिसे अब बढ़ाकर 228 रुपये कर दिया गया हैं।

IMG 20230328 WA0018