इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ 1 लाख रुपये से ज़्यादा का अफीम बरामद.. छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई

अफिम के अंर्तराज्यीय सौदागरो पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

6000 नगदी रकम सहित इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ एक लाख रूपये से अधिक की अफिम बरामद

मौके पर पॉच आरोपीयो को रंगे हाथो अफिम की खरीदी बिकी करते हुए किया गया गिरफ्तार

मुख्य आरोपी जगतार सिंह के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं 100 ग्राम अफिम किया गया बरामद

मुख्य आरोपी जगतार सिंह उडिसा व पंजाब से अफिम लाकर लोंगो को उपलब्ध करा रहा था, जिसकी आगे कि कडियों की भी पुलिस जांच कर रही है

बिलासपुर। राज्य में हो रहे नशे के व्यापार के विरुद्ध अभियान विभिन्न स्तर पर चलाया जा रहा है। इसी दौरान जिला बिलासपुर में पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर उमेश कश्यप के निर्देशन पर जिले में अभियान चलाया जा रहा था। इसी तारतम्य में सिरगिटटी पुलिस को इण्डस्ट्रियल एरिया में अफिम जैसे घातक मादक पदार्थ के खरिदी बिकी करने कि सूचना प्राप्त हुई।

जिस पर निर्देशानुसार विधिक प्रावधानों के अंतर्गत सिरगिट्टी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम बनाकर चेक डेम के पास रेड की कार्यवाही की गई और घेराबंदी कर पांच आरोपीयों को हिरासत में लिया गया। विधिवत कार्यवाही करते हुए सभी आरोपीयों की तलाशी ली गई। तलासी दौरान आरोपी 01. युवराज सिंह मानक पिता स्व. अफतार सिंह मानक उम्र- 20 वर्ष सा. बाजपेयी ग्राउण्ड के पास 27 खोली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर से 20 ग्राम, 02. अंकित कुमार घोष पिता स्व. अनंत कुमार घोष उम्र 27 वर्ष सा. मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर से 10 ग्राम, 03. नरेश रविदास पिता रामप्रित रविदास उम्र 30 वर्ष का अतरामचफ एकांतनगर जिला नांलदा विहार हाल मुकाम आवासपारा परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर से 10 ग्राम, 04. रामसेरू उर्फ पिता नासेर अली पिता गुलाम अली उम्र 48 वर्ष सा. तालापारा रमजानी नगर गजार के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर से 30 ग्राम तथा मुख्य आरोपी 05. जगतार सिंह पिता जगीर सिंह उम्र- 63 वर्ष सा.ग्राम विजयबानिया थाना खडुर साहेब जिला तरनतारन पंजाब हाल मुकाम आवासपारा परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर से 100 प्राग जुमला मादक पदार्थ अफीम 170 ग्राम किमती करीब 104000 रूपये को आरोपीयों के कब्जे से बरामद किया गया।

पुछताछ में अन्य आरोपीयों ने मुख्य आरोपी जगतार सिंह से अफिम खरीदना बताया। जगतार सिंह इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलकर अफिम आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराता था। जिससे पुछताछ करने पर उडिसा एवं पंजाब से अफिम लाकर बेचना बताया। जिसकी आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।