मैनपाट महोत्सव का शानदार आगाज

x1
सरगुजिहा संस्कृति की सोंधी खूषबू से सराबोर से हुआ महोत्सव

अम्बिकापुर

मैनपाट में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देष्य से विगत वर्षो से आयोजित मैनपाट महोत्सव का आज शानदार आगाज हुआ। महोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सरगुजिहा जनजातीय संस्कृति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सजीव रंगारंग प्रस्तुति दी गई। आज के कार्यक्रम की थीम के अनुरूप कलाकाराे द्वारा स्थानीय कला एवं संस्कृति पर आधारित लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। मैनपाट महोत्सव का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। लोगाें को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करने के उद्देष्य से  अतिथियाे का स्वागत पुष्प पात्र देकर किया।

दिनोंदिन बढ़ रही मैनपाट की ख्याति
छत्तीसगढ़ शासन के गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री तथा महोत्सव के मुख्य अतिथि श्री राम सेवक पैंकरा ने अपने उद्घाटन उद्बोधन में कहा कि सरगुजा में अनेक मनोरम प्राकृतिक स्थल हैं। मैनपाट प्रकृति की गोद में बसा एक सुरम्य और सुंदर स्थल है। यहां की धरती खनिज सम्पदा से भी परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मैनपाट में पड़ने वाली कड़ाके की ठण्ड यहां आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। श्री पैंकरा ने बताया कि मैनपाट को छत्तीसगढ़ के षिमला के रूप मंे जाना जाता है। यहां गर्मी के मौसम में भी ठण्ड का अहसास होता है। उन्होंने बताया कि विगत चार वर्षो से होने वाले महोत्सव के कारण मैनपाट की ख्याति दिनों दिन देष और प्रदेष में बढ़ती जा रही है।

कला में बसती है मानव की आत्मा
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि मैनपाट महोत्सव में स्थानीय संस्कृति की आकर्षक प्रस्तुति अत्यंद मनमोहक है। उन्होंने भित्ति कला की विष्व प्रसिद्ध कलाकार स्वर्गीय सोना बाई का स्मरण करते हुए उनकी कलाकृति को अनुपम बताया। उन्होंने कहा कि सड़क, भवन और कांक्रीट के विकास का अपना स्थान है पर मनुष्य की आत्मा कला में बसती है। उन्हाेने कहा कि महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कला और संस्कृति की खूषबू देष के साथ ही साथ विदेषों में भी विस्तारित हो-ऐसी मेरी कामना है।

समृद्ध सरगुजा का संकल्प लेकर जाएं
छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने महोत्सव के मंच की साज-सज्जा और समस्त व्यवस्थाओं की प्रषंसा करते हुए कहा कि निष्चित ही यह अधिकारियों-कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं के अथक एवं सतत प्रयास का प्रतिफल है। उन्होंने जिला प्रषासन द्वारा सुपोषित, षिक्षित एवं समृद्ध सरगुजा अभियान की सराहना करते हुए लोगों से आग्रह किया कि महोत्सव स्थल से सरगुजा की समृद्वि का संकल्प लेकर जाएं।

जनजातीय जागरूकता सराहनीय कार्य
सीतापुर विधायक श्री अमरजीत भगत ने मैनपाट महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रषासन के प्रयास की प्रषंसा करते हुए महोत्सव स्थल पर जनजातीय लोगाें की जागरूकता हेतु प्रषासनिक पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि कलेक्टर स्थानीय लोगों की भाषा, संस्कृति और रहन-सहन से पूरी तरह परिचित होकर उनके विकास के लिए अनेक जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन कर रही हैं।

मैनपाट में पर्यटन का विषेष महत्व
हस्तषिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल सिंह मेजर ने कहा कि यूं तो सरगुजा मंे अनेक मनमोहक पर्यटन स्थल हैं, किन्तु मैनपाट की प्राकृतिक वादियों की सुरम्यता देखते ही बनती है। उन्होंने कहा कि सरगुजा की कला और संस्कृति की ख्याति धीरे-धीरे विष्व में फैल रही है। उन्होंनें कहा कि मैनपाट की हरी-भरी वादियों और टाईगर प्वाइन्ट, मछली प्वाइन्ट, मेहता प्वाइन्ट और जलजली जैसे कई पर्यटक स्थल हैं, जो लोगों का मन बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

सरगुजिहा संस्कृति का दर्पण
कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन ने अपने सरगुजिहा संबोधन में कहा कि महोत्सव स्थल को सरगुजिहा संस्कृति के दर्पण के रूप में सजाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि महोत्सव के माध्यम से स्थानीय संस्कृति की ख्याति प्रदेष के साथ पूरे देष में फैले। उन्होंने महोत्सव हेतु नामचीन कलाकारों की उपलब्धता के लिए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था के लिए जनसम्पर्क विभाग के प्रति आभार जताया। उन्होंने महोत्सव के लिए गत दस दिनों से सतत प्रयासरत अधिकारियों-कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं की भी कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि किन्हीं कारणों  से महोत्सव स्थल तक नहीं आने वाले इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आईबीसी चैनल में देख सकते हैं।
शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फुलेष्वरी सिंह, उपाध्यक्ष श्री प्रभात खलखो, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पति बाई, उपाध्यक्ष श्री अटल बिहारी यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री मुन्ना टोप्पो, सरपंच श्री जवाहर, उप सरपंच श्री रजनीष पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक श्री आर.एस.नायक, वनमण्डलाधिकारी मोहम्मद शाहिद,अपर कलेक्टर श्री एन.एन. एक्का, जिला पंचायत सीईओ श्री आर.एक्का, सहायक कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाष चैधरी, एसडीएम श्री आर.एन.पाण्डेय, जनपद सीईओ श्री उज्जवल पोरेवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी एवं हजारों की संख्या में दूर-दूर से आए पर्यटक एवं  स्थानीय कलाप्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संदीप पैंकरा, सुजाता सिंह, संगीता तिवारी एवं तुषार सरकार द्वारा किया गया।