वार्ड क्रमांक 12 में अचानक पंहुचे नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव

अम्बिकापुर

छत्तीसगढ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और अम्बिकापुर विधायक टी.एस.सिंहदेव आज शाम अचानक शहर के वार्ड क्रमांक 12 में पंहुच गए। कई मूलभूत सुविधा से वंचित इस वार्ड में श्री सिंहदेव की पंहुचते ही स्थानिय लोगो की भीड वंहा एकत्र हो गई । जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष नें वंहा मौजूद वार्ड वासियो की समस्याएं सुनी। इस दौरान ज्यादातर समस्याओ के समाधान के लिए श्री सिंहदेव नें मोबाईल से अधिकारियो को निर्देश दिए।

वार्ड क्रमाक 12 में पंहुचने के बाद टी.एस.सिंहदेव नें आम लोगो से मुलाकात की। इस दौरान वंहा मौजूद वार्ड के नागरिको नें श्री सिंहदेव से अपनी समस्याएं साझा की। इन समस्याओ में ज्यादातर समस्याए वो मूलभूत समस्याए थी। जिससे वार्ड के लोगो को रोजाना निपटना पडता है। इन समस्याओ में बिजली ,पानी, सडक, पेजयजल औऱ सफाई जैसी समस्याएं मुख्य थी। इन समस्याओ के निराकरण के लिए श्री सिंहदेव नें तत्काल निगम अधिकारियो को मोबाईल पर निर्देश दिया। इस दौरान वार्ड के लोगो नें शहर के कई वार्डो में संचालित एसएलआरएम केन्द्र की स्थापना और महिला स्वं सहायतसा समूह की महिलाओ से कचरा एकत्र करवाने का आग्रह किया। इस सुविधा के लिए वार्ड वासियो नें हर संभव मदद से साथ महिला स्वं सहायता समूह की महिलाओ को मासिक शुल्क देने का भी आश्वासन दिया है।