अम्बिकापुर के चौक में दिखेगी इण्डिया गेट, सांसद भवन जैसे स्मारको की झलक

  • अम्बिकापुर के चौक-चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण
  • कलेक्टर ने चौराहों का किया निरीक्षण 
अम्बिकापुर
अम्बिकापुर शहर के चौक-चौराहों पर देश और प्रदेश की प्रसिद्ध भवनों और स्मारकों का प्रतिरूप निर्मित कर आकर्षक कलाकृतियों से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। कलेक्टर ऋतु सैन ने आज शाम आकाशवाणी चौक, मिशन हाॅस्पिटल तिराहा, महराणा प्रताप चौक, डी.सी.रोड तिराहा, लरंग साय चौक, चाॅदनी चौक, अब्दुल हमीद चौक, भारत माता चौक श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है।17
कलेक्टर नें नगर पालिक निगम के आयुक्त डाॅ. एन.के. सिंगरौल, कार्यपालन अभियंता श्री प्रमोद दुबे, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री बी.पी. अग्रवाल तहसीलदार श्री उमेष पटेल को चौराहों के आसपास आवश्यकतानुसार बेजा कब्जाधारियों का अतिक्रमण एवं ठेले-गुमटी आदि हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चौराहों के आसपास के लोगों को बुलाकर समझाईश देते हुए बताया कि यातायात सुगमता की दृष्टि चैराहों का चौड़ीकरण आवश्यक है। चौराहों पर स्थित निजी भूमि स्वामियों नें भी चौराहों के चौड़ीकरण पर सहमति व्यक्त की।
कलेक्टर ने लोगों को आश्वस्त किया कि चौराहों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए वर्तमान संरचनाओं पर मामूली फेरबदल किया जाएगा। चौराहों पर इण्डिया गेट, संसद भवन , सरगुजा पैलेस, छत्तीसगढ़ एवं सरगुजा की लोक संस्कृति की झलक सहित विख्यात भवनों का प्रतिरूप निर्मित किया जायेगा।
 19
कलेक्टर ने जेना तालाब एवं हरसागर तालाब की साफ-सफाई कराकर किनारों का घेरावा कराने का निर्देश दिये है। उन्होंने हरसागर तालाब के किनारे स्थित भूखण्ड पर पार्क विकसित करने के निर्देश दिए है। जेना तालाब के समीप चाट, फुलकी आदि ठेला-गुमटी लगाने वालों से कहा कि डस्टबीन का नियमित रूप से उपयोग करें। कोई भी कचरा नाली अथवा आसपास बिखरा हुआ पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नगर निगम आयुक्त डाॅ. एन.के. सिगरौल से निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा है।
कलेक्टर ने चाॅदनी चौक के समीप खाली भूखण्ड पर भी पार्क निर्मित करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आर.एस.नायक, आकाशवाणी अम्बिकापुर के  महेन्द्र साहू, हस्तषिल्प विकास के उप संचालक जितेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।