समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने किसान मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन…


सीतापुर(अनिल उपाध्याय)। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने समेत पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा ने समितियों में धरना प्रदर्शन किया।धरना प्रदर्शन के दौरान किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सरकार हमारी जायज माँगो को नही मानती है तो मजबूरन हमे उग्र प्रदर्शन करना पड़ेगा।


गौरतलब है कि प्रदेशव्यापी अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा ने धान खरीदी 15 फरवरी तक,रबी फसल हेतु खाद की पर्याप्त उपलब्धता,असमय ओला वृष्टि एवं बारिश से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति,लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल देने समेत पिछले वर्ष की धान की बकाया राशि समेत बोनस राशि देने की माँग करते हुए धान खरीदी केंद्रों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

इस प्रदेशव्यापी अभियान के तहत अनिल अग्रवाल प्रतापगढ़,प्रभात खलखो केरजु,श्रवण दास सीतापुर,राजकुमार गुप्ता भुषु,विनोद अग्रवाल पेटला एवं ब्रम्हानंद बेहरा ने गेरसा में किसानों संग धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

इस दौरान किसान मोर्चा ने प्रदेश की काँग्रेस सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों से किये अपने सभी वादों से मुकर रही है।प्रदेश का किसान भूपेश सरकार में अपने को ठगा महसूस कर रहा है।

धरना प्रदर्शन के अंत मे भाजपा किसान मोर्चा ने अपने पाँच सूत्रीय मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंप अपनी सभी माँगे तीन दिनों के अंदर पूरा करने की माँग की।माँग पूरा नही होने पर किसान मोर्चा ने उग्र प्रदर्शन करने की बात कही है।इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी समेत भाजपा किसान मोर्चा एवं भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।