कौशलेंद्र गुप्ता उर्फ इलू बने भाजयुमो अध्यक्ष…


सीतापुर(अनिल उपाध्याय)। भाजयुमो जिलाध्यक्ष द्वारा चार दिन पूर्व नियुक्त किये गए भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल की नियुक्ति को दरकिनार कर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण दास ने भाजयुमो के सक्रिय कार्यकर्ता कौशलेंद्र गुप्ता उर्फ इलू को भाजयुमो का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Random Image

पूर्व में हुए भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद गहराता देख भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कार्यसमिति की आवश्यक बैठक आयोजित कर इस नियुक्ति पर अपनी मोहर लगाई।

इसके साथ ही आदित्य अग्रवाल और रूपेश आर्य गुप्ता को भाजयुमो का मंडल महामंत्री बनाया गया है। अपनी नियुक्ति से उत्साहित भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई हैं उसका वो पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे। इनकी नियुक्ति से भाजयुमो कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल है।