Breaking : प्रेशर बम की चपेट में आने से जवान शहीद… नक्सलियों ने पेड़ के नीचे लगाया था IED..

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों द्वारा प्लांट किये प्रेशर बम की चपेट में आने से सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान 22वीं बटालियन में पदस्थ था। जो पहुरनार में पुलिया निर्माण में सुरक्षा पर तैनात था।

शहीद जवान का नाम लक्ष्मीकांत द्विवेदी बताया गया है। जो बारसूर थाना क्षेत्र में पुलिया निर्माण की सुरक्षा पर तैनात था। इसी दौरान प्रेशर बम की चपेट में आने से शहीद हो गया। इसकी पुष्टि एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने की है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने आम के पेड़ के नीचे आईईडी बम प्लांट कर रखा था। जवान खाना खाने के बाद उसी पेड़ के नीचे बैठा। और ये घटना हो गयी।