जशपुर पुलिस ने बचाई दुर्लभ ग्रीन केमेलियन की जान

जशपुर  शनिवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे सिटी कोतवाली के सामने सड़क पार करता हुआ ग्रीन केमेलियन पुलिस जवान रवि डनसेना को दिखा। इससे पहले की ये दुर्लभ जीव किसी वाहन की चपेट में आ जाए रवि डनसेना, एसआई केपी चौहान व एसआई मनोज साहू ने इसे सुरक्षित थाने में रख लिया। इसकी जानकारी पत्रकार तनवीर आलम को लगी उन्होंने मोबाइल पर जीएनडब्ल्यूएस जशपुर को इसकी जानकारी दी। जीएनडब्ल्यूएस के रेस्क्यू प्रभारी राहुल तिवारी महाराज व कैसर हुसैन ने थाना पहुँच कर इस खूबसूरत जीव की पहचान ग्रीन केमेलियन के रूप में की व पुलिस विभाग को धन्यवाद भी दिया।  क्योंकि ये दुर्लभ प्रजाति (ये अपने दोनों आँखों को अलग अलग दिशा में 180 डिग्री तक घुमा सकता है) का  जीव है। जिसकी गति अत्यंत धीमी होती जिससे इन्हें खतरा दुगना हो जाता है..
जंगल से शहर में इसका आना लगभग असंभव सा है धीमी गति व् इसका रंग इसके दुश्मन साबित होंगे जंगल से शहर के सफर में सम्भव है किसी के द्वारा इसे लगा गया होगा और ये उसके कैद से छूट सड़क तक आ गया वैसे भी अफवाह और अन्धविश्वास इन बेजुबानों के लिए मौत का कारण बनता है। रेस्क्यू टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीन केमेलियन घायल है ठीक होते ही इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इसकी जानकारी वन विभाग को भी उन्होंने दी है। वहीं लोगों में भ्रामक जानकारी व अंधविश्वास होने के कारण इस जीव को मार दिया जाता है।