सिंहदेव की रियासत में पड़ी मोटी दरार…जनपद की पूरी सरकार का भाजपा में विलय…

समन्वय की राजनीती कांग्रेस को पडी भारी

नगर निगम में तो बगावत सामने नहीं आई लेकिन जनपद का हुआ तख्ता पलट 

अम्बिकापुर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है.. विधानसभा नेताप्रतिपक्ष के क्षेत्र में भाजपा ने मुख्यालय के जनपद पंचायत पर अपना परचम फहराया है…और अम्बिकापुर जनपद पंचायत के काँग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष पूनम सिंह टेकाम, जनपद उपाध्यक्ष संजय राजवाड़े सहित आठ जनपद सदस्य भाजपा में शामिल हो गए है… अध्यक्ष उपाध्यक्ष के अलावा जिन प्रमुख लोगो ने भाजपा प्रवेश किया है उनमे जनपद सदस्य लक्ष्मी कश्यप, सुखदेव चेरवा, रमेश राजवाड़े, नीता राजवाड़े, गायत्री यादव, सुनील खुसरो तथा कांग्रेस नेता जय सिंह, अमरेश राजवाड़े, रतन गाईन, शिव कश्यप, पूरन टेकाम, अनिल राजवाड़े शामिल है जो अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश किये..

दरअसल समन्वय की राजनीती के चक्कर में पिछले दिनों अम्बिकापुर नगर निगम में भी कांग्रेस की किरकिरी हुई थी लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने उस पर मरहम लगा दिया, नतीजन निगम में बागावाती स्वर सड़क पर बुलंद नहीं हुये  लेकिन अब जनपद पंचायत में तो स्थित और भी ख़राब हो गई.. अंबिकापुर नगर निगम में भी उप महापौर और सभापति के पद पर समन्वय बना कर फेरबदल करने की रणनीति कांग्रेस ने बनाई थी और उसके लिए समन्वय के तहत निगम सभापति ने अपना स्तीफा भी दे दिया था लेकीन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है.. ठीक इसी प्रकार जनपद पंचायत अंबिकापुर में भी अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पद के लिए ढाई ढाई वर्ष का समझौता हुआ था लेकीन जैसे ही ढाई वर्ष पूरा होने ही वाला था और कांग्रेस नए अध्यक्ष उपाध्यक्ष की ताजपोशी की तैयारी कर रही थी तभी जनपद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने आठ सदस्यों सहित भाजपा प्रवेश कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है..