छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में.. 4 लाख 29 हज़ार रूपये की ठगी.. इस जिले का है मामला … दो महिलाएं हुई ठगी का शिकार

रायपुर। राजधानी में एक ही दिन में दो ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आये हैं। इस बार एक बुजुर्ग महिला ठगी का शिकार हुई है। ठग ने पेंशन खाते की जानकारी के बहाने महिला के एटीएम नम्बर और ओटीपी पूछकर चार बार में 2 लाख 9 हज़ार रूपये निकाल लिए ठगी का शिकार हुई महिला भाटागाँव की रहने वाली है। पुरानी बस्ती थाना में ठगी के इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इससे पहले ऑनलाइन ठगी-

राजधानी में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को एक महिला से चार लाख बीस हज़ार रूपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। जानकारी के अनुसार महिला गूगल में अपने अकाउंट की जानकारी जुटाने के दौरान ठगी का शिकार हुई। अज्ञात
शख्स ने महिला से एटीएम् की जानकारी मांगी। और ओटीपी पूछकर खाते से दो लाख बीस हज़ार रूपये पार कर दिए। पूरी घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

गौरतलब है की इन्टरनेट की उपयोगिता बढ़ने के साथ साथ ऑनलाइन ठगी के मामले भी बढे हैं। ठग ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र की लोगों को अपना शिकार बनाते है। पुलिस द्वारा भी समय समय पर गाँव/शहरों में ऑनलाइन ठगी सी बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। बावजूद इसके जानकारी के आभाव में ऐसी घटनाएँ सामने आती रहती है।