Breaking : सत्यम राईस प्रोडक्ट बम्हनीडीह का अवैध धान जप्त.. संचालक राजेन्द्र जायसवाल का 100 कट्टी अवैध धान.. मंडी अधिनियम के तहत सतर्कता दल की कार्यवाही!

Illegal paddy seized

जांजगीर-चांपा। धान खरीदी सतर्कता दल ने बुधवार को बम्हनीडीह खंड मुख्यालय में संचालित सत्यम राईस प्रोडक्ट (Satyam Rice Product) संचालक राजेन्द्र जायसवाल (Rajendra Jaiswal) का 100 कट्टी अवैध धान (Illegal Paddy) मंडी अधिनियम के तहत जप्त करने की कार्यवाही की है।

जांजगीर जिले में कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के निर्देश पर कोचिए तथा व्यापारियों द्वारा अवैध धान समर्थन मूल्य पर नहीं बेचने से रोकने तथा धान का अवैध संग्रहण तथा परिवहन को रोकने कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस तारतम्य में बुधवार को खाद्य निरीक्षक बम्हनीडीह ललिता शर्मा, बी.एस. एक्का, मंडी सचिव तथा बैंक पर्यवेक्षक गिरधारी लाल राठौर द्वारा बम्हनीडीह के सत्यम राईस प्रोडक्ट के संचालक एवं प्रोडक्टर राजेन्द्र राजसवाल का ट्रेक्टर वाहन क्रमांक सीजी-11 एआर 3756 से अवैध धान परिवहन करते करनौद (Karnaud) के पास सबरिया डेरा में जप्त करने की कार्यवाही की गई।

सतर्कता दल द्वारा जप्त किये गये धान के तथा सत्यम राईस प्रोडक्ट के स्वामी राजेन्द्र जायसवाल के विरूद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। जप्त धान वाहन चालक के सुपुर्दगी में देकर विधिवत आगे की कार्यवाही मंडी अधिनियम के तहत की जा रही है। कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक के निर्देश तथा जिले के सभी एस.डी.एम. के मार्गनिर्देशन में धान खरीदी सतर्कता दलों द्वारा कोचियों, व्यापारियों, अवैध धान के परिवहन तथा समर्थन मूल्य पर अवैध धान विक्रय के विरूद्ध सघन कार्यवाही की जा रही है।

उधर सतर्कता दल बम्हनीडीह द्वारा तहसीलदार के नेतृत्व में बम्हनीडीह विकासखंड के अंतर्गत ग्राम चोरिया में दस्तावेजों के आभाव में किशोरी अग्रवाल का 75 कट्टी अवैध धान पिकअप वाहन क्रमांक सी.जी.-10 सी. 9409 से जप्त कर मंडी अधिनियम (Market Act) के तहत कार्यवाही की गई।

इसे भी पढ़ें – 

दिल्ली से अम्बिकापुर लाया गया..सरगुजा रियासत की राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का पार्थिव शरीर..