पति का अवैध सम्बन्ध..पत्नी ने तोड़ा नाता तो पति ने कर दी ह्त्या

जशुपर (मुकेश सिंगीबहार) तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केरसई में सिहारजोरी टांगरनाला में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को विवेचना में पता चला की महिला के पति ने ही महिला की हत्या कर शव को नाले में बहा दिया है। पुलिस आरोपी पति के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सूचना दी कि केरसई के सिहारजोरी टांगरनाला में एक महिला का शव नजर आ रहा है। सूचना पाकर पुलिस तत्काल उक्त स्थल पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने महिला के शव को पानी से बाहर निकाला। शव को पानी से बाहर निकालने पर शव की पहचान ग्राम केरसई निवासी कटरीना तिर्की उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस को जंच के दौरान पता चला की कटरीना का उसके पति जफरियस तिर्की उम्र 45 वर्ष से संबंध कुछ दिनों से ठीक नहीं था। किसी ना किसी बात पर आय दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती थी।

पुलिस के द्वारा मृतिका के परिवार से पुछताछ किया गया तो मृतिका की बेटी ने पुलिस को बताया की उसके पिता का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हो जाने के कारण पिता के द्वारा आये दिन मृतिका को प्रताड़ित किया जाता था। इसी क्रम में कई बार मृतिका को टोनही कह कर मारपीट भी किया गया है। उक्त बात की जानकारी पर पुलिस के द्वारा जफरियस तिर्की से पुछताछ किया गया। जिसमें जफरियस तिर्की ने अपना गुनाह कबूलते हुये हत्या करना स्वीकारा है।

पुलिस आरोपी जफरियस तिर्की को हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार कर थाना ले आई है। पुलिस आरोपी के खिला मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। उक्त मामले को सुलझाने में ए एस आई जेम्स  कुजूर,दिपक भगत आरक्षक, प्रधान आरक्षक, मनोज सिंह,सुरेश यादव व भुनेश्वर यादव का सराहनीय योगदान रहा।