पति निकला पत्नी का हत्यारा, सीतापुर थाना क्षेत्र की घटना

अम्बिकापुर

आये दिन विवाद व पत्नी पर टोन्ही का आरोप लगाते हुये पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुनमेरा की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम चिनाटा निवासी राम प्रसाद किस्पोट्टा 26 वर्ष व चैनपुर गुमला निवासी प्रभा कुजूर की मुलाकात कुछ साल पहंले दिल्ली में हुई थी। वहां एक ही कंपनी मे ंकाम करते करते दोनों शादी कर ली थी। कुछ दिन पहले राम प्रसाद अपनी मौसी के घर सीतापुर के ग्राम कुनमेरा आया हुआ था। वहां से मामा की लड़की को लेकर विशाखापट्नम घुमाने ले गया था। इस बात पर पत्नी ने अवैध संबंध होने की बात को लेकर अक्सर विवाद करने लगी। पूर्व में उसकी डेढ़ साल की बच्ची की आकस्मिक मौत का जिम्मेदार राम प्रसाद अपनी पत्नी को मान रहा था। उस पर टोन्ही का आरोप लगाता था। कुछ दिन पहले प्रभा के साथ राम प्रसाद चैनपुर गुमला से होकर ग्राम कुनमेरा आ रहा था। 22 दिसम्बर को पत्थलगांव में उतरकर पत्नी के लिए स्वेटर व अन्य सामान खरीदा। ग्राम कुनमेरा के समीप पहुंचे ही उसने पत्नी के साथ जबरन अनाचार किया उसके बाद पत्थर उठाकर उसके सिर पर मार हत्या कर दी। मृतिका की शिनाख्त कुनमेरा में रहने वाली मौसी ने की थी। घटना के बाद से आरोपी पति फरार था। और तो और उसने अपने मोबाइल की सिम भी जला दी थी। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति को पत्थलगांव से आगे ग्राम छिपनियां के पास एक यात्री बस से गिरफ्तार कर लिया है।