स्वास्थ सुविधा का बुरा हाल..डूमरडीह के लोगो ने स्वास्थ केन्द्र मे जडा ताला..!

अम्बिकापुर

धौरपुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र डूमरडीह मे प्रतिदिन घंटो तक मरीज डाक्टर एंव अन्य कर्मचारियो का इंतजार करते देखा जा सकता है। इसी बदहाली को लेकर आज लगभग 20 पहाडी कोरवा परिवार अपने बच्चो को लेकर डूमरडीह के स्वास्थ केन्द्र पंहुच गए। जंहा चिकित्सक को ना पाकर आक्रोशित कोरवा परिवारो ने अस्पताल मे ताला जड दिया।

जानकारी के अनुसार धौरपुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र अंतर्गत डूमरडीह प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मे पिछले दो वर्षो से एक भी चिकित्सक नही है दो वर्ष पूर्व चिकित्स का तबादला हो जाने के बाद से यंहा एक भी चिकित्सक पदस्थ नही किया गया। स्वास्थ केन्द्र मे आयुर्वेदिक चिकित्सक श्रीमति भारती आर्या पदस्थ है। जो दोपहर 12 बजे अम्बिकापुर से आती है एंव 1 बजे अम्बिकापुर वापस चली जाती है। जिससे मरीजो को काफी परेशानियो का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणो का कहना है कि इसकी शिकायत बीएमओ से कई बार की जा चुकी है, लेकिन यंहा की व्यवस्था मे आजतक सुधार नही किया जा सका है। उल्लेखनीय है कि प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र डूमरडीह अतिसंवेदनशील क्षेत्र है , यंहा पहले उल्टी दस्त से दर्जनो मौत हो चुकी है एंव आय दिन क्षेत्र मे उल्टी दस्त का खतरा बना रहता है। इसकी जानकारी विभाग को होते हुए भी यंहा डाक्टरो की कोई व्यवस्था नही की गई है। विभाग की उदासीनता के कारण आलम यह है कि पूरा क्षेत्र झोलाछाप डाक्टरो से अपना इलाज करवा रहा है। इस क्षेत्र मे पदस्थ सभी विभाग के कर्मचारी शासकीय नियम के तहत अपने मुख्यालय मे नही रहते है। स्वास्थ विभाग के कर्मचारियो की भी यही आलम है। अस्पताल मे किसी भी कर्मचारी के नही रहने से ग्रामीणो ने इसकी सूचना क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि को दी थी, जिस पर विधायक ने तत्काल बीएमओ से चर्चा कर एक चिकित्सक को भेजा था, पर एक दिन की व्यवस्था से ग्रामीणो को ज्यादा लाभ नही हो पाया। इस अव्यवस्था से ग्रामीणो मे आक्रोश व्यापत है। आज इसी आक्रोश को लेकर ग्रामीणो ने स्वास्थ केन्द्र मे ताला जड दिया।

मै मीटिंग मे हूं ….. बीएमओ

इस मामले मे बीएमओ बी पी साण्डिल्य से संपर्क करने पर उन्होने कहा कि मै अभी मीटिंग मे हूं,, ग्रामीणो की स्वास्थ सुविधा के लिए एक ग्रामीण चिकित्सक को भेजा हूं , बाद मे व्यवस्था बनाई जाएगी।