शासकीय सेवको की फीकी रह सकती है..दीपावली..सर्वर डाऊन!..

रायपुर.. राजधानी रायपुर से एक मायूस कर देने वाली खबरे निकलकर आ रही है..और इस खबर के मुताबिक राज्य के शासकीय कर्मचारियों की दीपावली फीकी पड़ने वाली है..

बता दे कि राज्य सरकार ने दीपावली के पहले ही राज्य के समस्त विभागों को आदेश जारी कर यह कहा था .की दीपावली के पूर्व कर्मचारियों के 7वे  वेतनमान के एरियस की दूसरी किश्त जारी कर दिए जाएं..और सरकार के उस आदेश के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी..और कोषालय का सर्वर डाउन होने से अब कर्मचारियों को दीपावली से पहले 7 वे वेतनमान के एरियस की दूसरी किश्त नही मिल पाएगी..

इसके साथ ही राज्य के शिक्षकों को भी 24 से 25 तारीख के बीच वेतन देने की योजना थी..लेकिन सर्वर डाउन होने से उनका वेतन भी अटक गया है..

Whatsapp Group
telegram group