अम्बिकापुर..राजीव गांधी शिक्षा मिशन (समग्र शिक्षा) में हुये फर्नीचर घोटाले की जांच तेज हो गई है..एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने तत्कालीन मिशन समन्वयक रहे एसपी पांडेय सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है..सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक एक आरोपी की गिरफ्तारी रायपुर से की गई है!.
बता दें कि, साल 2011 -12 में सरगुजा जिले में फर्नीचर घोटाले का मामला सामने आया था..जिसकी जांच एसीबी के द्वारा की जा रही थी..जांच टीम ने समग्र शिक्षा के दफ्तर में भी दबिश दी थी..और आवश्यक दस्तावेज जप्त किये थे..लगभग 2 करोड़ 70 लाख के फर्नीचर घोटाले के इस मामले में एसीबी ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की थी..जिसके बाद अब इस मामले में संलिप्त बताये जा रहे 3 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है..जानकारी के मुताबिक 2 आरोपियों को एसीबी ने अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है..जबकि एक आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है..
मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान यह कयास लगाए जा रहे थे ..की जांच की आंच कुछ अधिकारियों तक पहुंच सकती है..और तत्कालीन मिशन समन्वयक एसपी पांडेय गिरफ्तार किये गये है..इसके अलावा फर्नीचर सप्लायर भी गिरफ्तार किये गये है..विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक एसीबी देर शाम 3 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है!.
दो महीने पहले ही फर्नीचर घोटाले की कमान एसीबी ने सम्हाली थी..और इन दो महीनों में फर्नीचर घोटाले की तह तक पहुंचने में एसीबी कामयाब रही..इस घोटाले में 12 फर्मों से खरीदी का मामला उजागर हुआ है..इधर सूत्रों का कहना है की 6 से 7 अधिकारियों के नाम घोटाले में सामने आये है!.
