छत्तीसगढ़ : पूर्व विधायक रानी शशिप्रभा का निधन… रामराज्य परिषद व कांग्रेस की टिकट पर जीता था चुनाव…

कवर्धा। पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह की माता कवर्धा की पूर्व विधायक रानी शशिप्रभा देवी का निधन हो गया है। उन्होंने देर रात अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि स्व. रानी शशिप्रभा दो बार कवर्धा की विधायक रही है। उन्होंने रामराज्य परिषद व कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीता था।

1977 में रानी शशिप्रभा देवी ने रामराज्य परिषद में रहते हुए कांग्रेस के हमीदुगाह खान को हराया। लेकिन राजघराने की परंपरा को पहली बार हमीदुगाह खान ने ही वर्ष 1980 में रानी शशिप्रभा देवी को हराकर तोड़ दिया। तब तक जिले में कांग्रेस का अतिस्तव नहीं बन पाया था।

हालांकि हमीदुगाह खान कांग्रेस से थे, लेकिन उन्हें जीत तभी मिली जब वह निर्दलीय चुनाव लड़े। इसके बाद कांग्रेस का भी जिले में उदय हुआ। जब 1985 में रानी शशिप्रभा देवी ने कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ी और विधायक बनी।