Big Breaking : पूर्व पार्षद व भाजपा नेता की कोरोना से मौत… राजनैतिक जगत में शोक की लहर

रायपुर। नगर निगम में शंकर नगर वार्ड से बीजेपी के पार्षद रह चुके मनोज प्रजापति का निधन हो गया। वे 20 दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद मनोज प्रजापति की हालत बिगड़ती जा रही थी। जिसके बाद उन्हें वीवाय अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनके निधन के बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। बीजेपी के तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।