Breaking : शहर की महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी.. बलरामपुर ज़िले में पदस्थ है डॉक्टर

अम्बिकापुर। शहर की एक महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। डॉक्टर ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमना पावर हाउस के पास की है। जहां डॉक्टर खुशबू सिंह ने अपने घर पर फांसी लगातार आत्महत्या कर ली। डॉक्टर बलरामपुर ज़िले के बरियों में पदस्थ है। परिजनों की सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।