बोरवेल मशीन में दबकर एक की मौत…

अम्बिकापुर

उदयपुर से क्रांती रावत

शुक्रवार की शाम 4 बजे बोरवेल मशीन से दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी। बोरवेल मशीन क्रमांक सीजी15एई3090 अम्बिकापुर से बासेन गया था। बासेन में बोर करने के बाद वाहन वापस डांड़गांव की ओर से अम्बिकापुर के लिए निकला था। बोरवेल मशीन जैसे ही ग्राम बासेन जंगल के पास पहुंची चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गयी। वाहन के पलटने से उसमें सवार लोगों में अफरा तफरी मच गयी। लोग देखे तो एक मजदूर अरविन्द टोप्पो निवासी हर्राटोली थाना शंकरगढ़ का मजदूर ट्रक के नीचे दबा हुआ था। ट्रक के नीचे दबने से मजदूर अरविंद टोप्पो की मौत मौके पर ही हो गयी। अरविंद के साथ में बैठे एक अन्य युवक ओम प्रकाश मिंज को गला पीठ हाथ और पैर में चोटें आयी है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में वाहन चालक के विरूद्ध धारा 279,337,304ए का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।