ये कैसी बीमारी, चिकन से ज़्यादा अंडे की हो रही ख़रीददारी …और एक्सपर्ट चिकित्सक दे रहे है ऐसी जानकारी

अम्बिकापुर..(पारसनाथ सिंह)..चीन में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस का असर सरगुजा में अंडे और चिकन की कीमतों पर दिख रहा है। अम्बिकापुर में चिकन और अंडे की थोक कीमतों में 30 से 40 फीसदी की कमी आई है। मुर्गी पालन से जुड़े लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया खासतौर से व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे प्लेटफार्मों पर कोरोना वायरस को लेकर तरह-तरह के मैसेज से लोगों को डराया जा रहा है। इसके चलते अंडे और चिकन की मांग में कमी आई है। इसके चलते दाम गिरे हैं। जिसका अम्बिकापुर में व्यापक असर देखने को मिला है।

Random Image

एक स्थानीय व्यवसायी के मुताबिक मुर्गे में फैले अफवाह के कारण दाम गिर गए हैं..और बिक्री में कमी आई है। जिससे उन्हें पालन पोषण में दिक्कत आ रही है..”मुर्गी और अंडे के माध्यम से कोरोना वायरस के प्रसार के बारे में सोशल मीडिया के जरिये गलत सूचनाएं फैलाने से पिछले एक महीने में अंडे और चिकन की कीमतों में भारी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि मुर्गीपालन करने वाले लोगों के लिए यह दोहरा झटका है..क्योंकि पिछली सर्दियों के मौसम की तुलना में मुर्गी चारे की कीमतें 35-45 फीसदी अधिक हैं। इससे मुर्गी पालन कारोबार की लागत बढ़ी है।

वहीँ अंडा व्यवसायी की माने को कोरोना वायरस से फैले इस अफवाह की बिमारी के कारण मुर्गे के दाम घटे हैं। जबकि अंडे के दाम बढे हैं.. क्योंकि लोग अंडा को सुरक्षित मान रहे हैं..और मुर्गे से ज्यादा अंडा पसंद कर रहे हैं। हालाँकि सरकार ने इस अफवाह को एडवाईजरी जारी कर सिरे से ख़ारिज कर दिया है। यह एक इंसान से दूसरे इंसान पर फैलने वाला रोग है। पशु पक्षियों पर इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है।

अंडे की कीमतें जो प्रति साढ़े 4.5 रूपये थी। जो अभी 3 रूपये बिक रही है। इसी तरह दूसरे शहरों में भी चिकन के दाम गिरे हैं। आमतौर पर सर्दियों के महीनों में पोल्ट्री और अंडे की अधिक मांग देखी जाती है, लेकिन मुर्गे में कोरोना वायरस को लेकर फैले अफवाह के बाद लोगों के मन में डर समा गया है। अधिकतर लोग सोशल मीडिया में फैले अफवाह को सही मानकर चिकन और अंडे परहेज कर रहे है। जिससे शहर में अंडे और मुर्गे का व्यवसाय कर रहे व्यापारीयों की चिंता बढ़ गई है..और उन्हें भारी नुक्सान उठाना पड़ रहा है।

वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ सीके मिश्रा ने बताया की संयुक्त सचिव पशु पालन एवं डेयरी (भारत सरकार) ने पांच मार्च को पत्र जारी करते हुए कहा है की कोरोना का वायरस मनुष्य से मनुष्य में फ़ैल रहा है। चिकन, मटन एवं अंडे से कोरोना से मनुष्य में फैलने की कोई जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया में जो चिकन, मटन से मनुष्य में फैलने की जो बात है, वो महज अफवाह है। इस बारे में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।

img 20200308 wa00202045841385139190386