CG जेल में डॉक्टर: हॉस्पिटल में नर्स से छेड़छाड़ करता था डॉक्टर… शिकायत के बाद पुलिस ने किया अरेस्ट..



जांजगीर-चांपा: जिले में संचालित एनकेएच प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। एनकेएच हॉस्पिटल में तैनात आरएमओ डॉ. लेख चंद साहू अपने ही अस्पताल की नर्स से बार-बार छेड़छाड़ किया करता था। जिससे परेशान होकर पीड़ित नर्स थाने जा पहुंची और आरोपी डॉक्टर लेखचंद साहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़ित नर्स की शिकायत पर पुलिस ने धारा 354, 354घ के तहत मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को जेल भेज दिया है।

चांपा के एनकेएच निजी हॉस्पिटल में घटी इस घटना ने अस्पताल में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है, क्योंकि अस्पताल के डॉक्टर ही जब इस प्रकार की करतूत करने लगेंगे तो महिला स्टाफ अपने आप को कैसे महफूज समझेंगे। पीड़ित महिला ने बताया कि ”17 जून को वो नाईट ड्यूटी पर थी। इस दौरान आरोपी डॉ. लेखचंद साहू बुरी नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी दी।

आरोपी डॉक्टर कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत उसने प्रबंधन से भी की थी, लेकिन प्रबंधन ने इस पर ध्यान नही दिया। मजबूर होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत चांपा थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।