किसी के बहकावे में ना आये..धान का पैसा 2500 के हिसाब से ही सबके खाते में आएगा – पारसनाथ राजवाड़े

बतरा में हुआ नए धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ!

सूरजपुर..(आयुष जायसवाल)..आज से प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है. इसी के साथ बतरा में नए खरीदी केंद्र का शुभारंभ भी हुआ. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में स.वि.प्रा अध्यक्ष खेलसाय सिंह बड़गांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विंदेश्वर शरण सिंहदेव उपस्थित थे.

बता दें कि, सलका सहकारी समिति खरीदी केंद्र से विभाजित होकर ग्राम बतरा को नया खरीदी केंद्र बनाया गया है. जहां 15 गांव के 678 किसान पंजीकृत हुए हैं. जहां लगभग 63344 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है.

गौरतलब है की, आज 1 दिसंबर से पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र किया जा रहा है इसी परिपेक्ष में सूरजपुर में भी तीन नए खरीदी केंद्रों का शुभारंभ किया गया जहां कन्दरइ , रामनगर उसके पश्चात ग्राम बतरा शामिल है. सर्वप्रथम धान खरीदी केंद्र स्थल का विधायक खेल सिंह व पारसनाथ राजवाड़े के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया इसके अलावा ग्राम बतरा के किसान देवप्रताप रजवाड़े नए खरीदी केंद्र में अपना धान बेचकर पहले विक्रेता बने.

तत्पश्चात मंचों में उपस्थित अतिथियों का फूल माल्यार्पण से स्वागत किया गया इसी परिपेक्ष में भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने उद्बोधन करते हुए कहा कि 15 वर्ष भाजपा शासन में किसानों को धान खरीदी केंद्र में जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी. कई बार मांग करने पर भी सरकार द्वारा धान खरीदी केंद्र नहीं दिया गया था. लेकिन जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी उन्होंने किसानों की समस्या को देखते हुए तत्काल बतरा सहित कई जगह में धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति दे दी. वह अब 15 ग्रामों के किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा विधायक भटगांव ने किसानों को यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार आपका धान ₹2500क्विंटल में ही खरीदी करेगी. आप किसी के बहकावे में ना आए चाहे कुछ भी हो जाए. आपको घोषणा पत्र में किया हुआ वादा कांग्रेस सरकार निभाएगी. इसके अलावा विधायक द्वारा और भी कई योजनाओं वह स्वीकृति के बारे में बताया गया. साथ ही धान खरीदी केंद्रों में धरना करने आये भाजपाइयों पर जमकर निशाना साधा. और कहा कि जब 2500 रुपए में धान खरीद रहे है तो इससे इनको तकलीफ क्यू हो रहा है.

इसके अलावा खेल साय सिंह विधायक प्रेम नगर द्वारा भी उद्बोधन में किसानों को ढेर सारी मात्रा में धान बेचने का आग्रह किया व छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार हमेशा उनके सुख दुख में साथ है. व भरोसा दिलाया वह पूरे ₹2500 क्विंटल के रेट से धान खरीदी करने की बात कही.

इसके अलावा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विंदेश्वर शरण सिंहदेव, जिला सचिव प्रदीप रजवाड़े ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया. बरहाल सलका समिति से अलग होकर बतरा को नए खरीदी केंद्र बनाए जाने से किसान काफी उत्साहित दिखे.

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव नरेश राजवाड़े ,वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष गोयल ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलका अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, जिला सचिव प्रदीप रजवाड़े ,नरेंद्र जैन ,सज्जाद खान,आशीष यादव, हीरा लाल रजवाड़े धर्मपाल गुप्ता ,मानिक चंद गुप्ता अफरोज खान ,राहुल जयसवाल सोनू पांडे, सूरज गुप्ता, लालजी राजवाड़े ,आयुष जायसवाल बिहारी जायसवाल ,टीकम रजवाड़े ,मनोज रजवाड़े ,लालजी रजवाड़े ,संतोष गुप्ता ,अख्तर खान ,युधिष्ठिर राजवाड़े, सहित समिति के कर्मचारी, अपर कलेक्टर मोटवानी जी, नायब तहसीलदार अमरेंद्र सिंह ,एसडीओपी प्रकाश सोनी ,थाना प्रभारी बिश्रामपुर कपिल देव पांडे ,चौकी प्रभारी करंजी संजय गोस्वामी ,सरपंच सचिव , ग्रामवासी ,किसान वह कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.