अम्बिकापुर के स्नेक कैचर के चेहरे पर छाई मायुसी.. जेसीबी चालक ने एक साथ पांच सांपों को मारा..

अम्बिकापुर। सरगुजा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहां सांपों के कई प्रजातियां पाई जाती हैं। जहां विषैले सांपों से लेकर विश्व के अन्य सांप भी पाए जाते हैं। पर यह कई बार देखा जाता है कि अज्ञानता वश व भय के कारण लोग सांपों को मार देते हैं सांपों को मारते वक्त लोग केवल सांपों को जहरीला सांप समझ कर मारते हैं।

Random Image

लोगों को इस बात की जानकारी नहीं की सांप के कुछ ही प्रजाति जहरीले होते हैं। सभी सांप जहरीले नही होते हैं। जिनके काटने या संपर्क में आने से लोगों को हानि हो सकती हैं। ज्यादातर सांपों में किसी तरह का जहर नहीं होता है। पर इसके बावजूद लोग बेजुबान सांपों को मारना बंद नहीं कर रहे हैं।

ऐसा ही एक घटना अंबिकापुर के रिंग रोड के आर के मोटर्स के पास देखने को मिला है। जहां पांच सांपों को जेसीबी चालक के द्वारा बड़ी बेरहमी से मार दिया गया। इस बात की जानकारी अंबिकापुर के स्नेक कैचर सांप पकड़ने वाले सत्यम को जब पता चली तो सत्यम मौके पर पहुंचे मृत सांपों को देखकर काफी दुखी हुए।

आपको बता दें सत्यम ने अब तक 500 से ज्यादा सांपों की जान बचाई है और साथ ही हजारों लोगों कि साप के संपर्क में आने से जान बचाई है।


पर कहीं ना कहीं सत्यम इस घटना के बाद खुद को मायूस पा रहे हैं। सत्यम के इतने कहने के बावजूद भी लोग सांपों को मारना नहीं छोड़ रहे हैं।

सत्यम ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी अंबिकापुर के फॉरेस्ट ऑफिसर को भी दी पर फॉरेस्ट के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिस पर सत्यम ने ही कुछ करने का फैसला लिया है और उनके द्वारा लोगों से शहर और गांव की जनता से यह अपील की गई है की सांपों को जान से ना मारे यदि सांप आपको नजर आते हैं। तो उनसे संपर्क कर सकते हैं।

इस दौरान सत्यम ने अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया है ताकि लोग उनसे सीधे संपर्क कर सकें सत्यम सांप पकड़ने के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं। जिन्हें कोई भी फोन करके रेस्क्यू के लिए बुला सकता है जो नि:शुल्क है। मोबाईल नम्बर 9074123714 वही सांप के बारे में ज्यादा जानकारी देने के लिए लोग यूट्यूब पर सत्यम स्नेक मैन ऑफ सरगुजा के नाम से सर्च करके सांपो के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।